ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

475 ग्राम स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, 42,137 रुपये नकदी समेत 17 मोबाइल बरामद

भागलपुर: नवगछिया जिला पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा से ऑल्टो कार (बीआर 09 आर 6162) से नवगछिया लाई जा रही 475 ग्राम स्मैक को पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में बरामद कर लिया। मौके पर कार में सवार तीन स्मैक तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद एक लोडेड कार्बाइन और एक लोडेड कट्टा भी बरामद किया गया है।
यह जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में एक पुलिस का जवान भी शामिल है। पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का निवासी है करण राज पिता बेचन प्रसाद यादव है। जो जमुई जिला में पदस्थापित है। दूसरा रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का कन्हैया कुमार पिता महेंद्र साह है। तीसरा शेखपुरा जिला के तीनमूहानी गांव निवासी दीपक कुमार पिता कैलाश यादव शामिल है। नवगछिया एसपी ने बताया कि भवानीपुर गांव निवासी स्मैक तस्कर कन्हैया कुमार के घर से तलाशी लेने के दौरान सत्रह मोबाइल बरामद हुए हैं। जो नवयुवकों तथा किशोर युवकों से मोबाइल गिरवी में लेकर उन्हें स्मैक उपलब्ध कराया जाता था। इसके साथ ही 42,137 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा इस्माइलपुर निवासी पुलिस जवान करण राज के मोबाइल की तलाशी के क्रम में लोडेड कार्रवाई तथा लोडेड कट्टा बरामद करने में सफलता मिली है। वहीं मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
नवगछिया एसपी ने यह भी बताया कि एक अलग मामले में खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव से अश्विनी यादव और उसके पिता सचिंद्र यादव को एक देसी दोनाली बंदूक तथा एक देसी कट्टा तथा पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की में हुई एक हत्या मामले में एक महिला सहित दो की गिरफ्तारी की गई है। वहीं रविवार की देर रात प्रतापनगर कदवा में हुई सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या के मामले में किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाने की बात को भी स्वीकार करते हुए बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.