ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तय समय सीमा के भीतर करूंगा विकास नहीं तो दे दुंगा इस्तीफा: संजीव कुमार दूबे

रेडक्रास सोसायटी मोतिहारी के शासी निकाय चुनाव को लेकर तीसरे पैनल ने जारी किया लिस्ट, बताया सभी को कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी

मोतिहारी: रेडक्रास सोसायटी मोतिहारी के शासी निकाय चुनाव को लेकर आज तीसरे उम्मीदवारों के गुट ने अपने पैनल लिस्ट को जारी कर दिया। इस जारी लिस्ट में पूर्व के बारह वर्षों से मोतिहारी रेडक्रॉस सोसायटी संचालन टीम के चार धुरंधर भी इस पैनल लिस्ट में शामिल हैं। वहीं स्वच्छ छवि माने जाने वाले और जिले के प्रसिद्धि प्राप्त अधिवक्ता राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू दूबे के बड़े भाई संवेदक सह समाजसेवी संजीव कुमार दूबे इस तीसरे टीम का संयोजक के रूप में नेतृत्व संभाल रहे हैं। जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। पैनल लिस्ट जारी करते हुए टीम के संयोजक संजीव कुमार द्विवेदी उर्फ बबलू दूबे एवं डॉ शंकर वत्स ने कहा कि हमने जो वादे किए हैं वे तय समय में पूरा कर दिए जाएंगे वरना इस्तीफा दे दुंगा। हमारे साथ कुल 15 सदस्यीय टीम रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य के लिए मैदान में है। हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि अगर रेड क्रॉस के चुनाव में हमें बहुमत मिलता है तो हम अपने वायदों को एक निश्चित अवधि ने पूरा कर दिखाएंगे‌। कहा कि अगर हमें बहमत प्राप्त होता है तो शपथ ग्रहण के 30 दिनों के अंदर रेड क्रॉस में सेपरेटर मशीन लगा देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा० चन्द्रलता झा ने बताया कि रेड क्रॉस के इस पैनल के सभी सदस्य सामाजिक पृष्ठभूमि के हैं। इन्हें सभी जाति, धर्म के लोग एकजुट होकर मत दें। मौके पर पैनल में शामिल संजीव कुमार द्विवेदी, डा. शंकर वत्स, अब्दुल हमीद कैप्टन, अरुण यादव, विनोद कुमार सिंह, धर्मवर्धन प्रसाद उर्फ मोनू बाबू, राहुल अग्रवाल, डॉ. कुमकुम सिन्हा, सुनील सिंह, संजय कुमार रमण, कौशल किशोर सिंह, रवि कुमार, डॉ. मनीष कुमार, राजू बैठा, विनय कृष्ण मौजूद थे। इस दौरान ब्रह्मर्षि समाज के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ शुक्ला, विजय कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.