90 लीटर विदेशी शराब बरामद
कटिहार। रेल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल के सीपीडीएस टीम और रेल पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर रेल में तस्करी कर ले जाते भारी मात्रा में 90 लीटर विदेशी शराब को बरामद करने में सफलता हासिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 13247 डाउन कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन के जर्नल बोगी के शौचालय से छुपा कर ले जाते 40 हजार का छोटा बड़ा विदेशी शराब के बोतलों को बरामद किया गया है। जिसके तहत रेल थाना कटिहार में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वही रेल छेत्र में गठित विषेस टीम लगातार संयुक्त अभियान के तहत आय दिन शराब आदि नारकोटिक्स सामानों को जब्त किया जा रहा है। इस दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस अभियान में आरपीएफ सी पी डी एस टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली , रेल एसएचओ ज्योति प्रकाश सहित कई सुरक्षा अधिकारीगण व जवान शामिल थे।