ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाहनवाज का राहुल पर हमला, ‘गांधी के रास्ते पर 2 कदम भी चल लेते तो सत्याग्रह की जरूरत नहीं पड़ती

मोतिहारी: बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मोतिहारी में बीजेपी की ओर से आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में हिस्सा लिया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अपने नाम के साथ गांधी लगाते हैं। अगर वह गांधी जी के बताये रास्ते पर चले होते तो आज कांग्रेस पार्टी को सत्याग्रह करने की जरुरत नहीं पड़ती। भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए पार्टी के नेता सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज वे कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के द्वारा किये गये भ्रष्ट्राचार से बचने के लिए सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वे ऐसे युवा नेता हैं, जो नेशनल हेराल्ड में यंग इंडिया बनाकर गरीबों का पैसे को डकार गए। आज जब ईडी जांच कर रही है, तब पूरी कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह करने लगी है। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी से राहुल जी को यह संदेश देना चाहता हूं कि बापू के नाम के साथ गांधी लगा लेने से कुछ नहीं होगा। गांधीजी के बताये रास्ते पर चलना सीखें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ना किसी को फंसाती है, और ना ही किसी को बचाती है। जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल, उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जिले के गांधी मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में भाग लेने मोतिहारी आए थे। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को गिनाया और राज्य में उद्योग लगाने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.