ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रेन के ट्यूमर निकालकर विषम परिस्थिति के मरीज को मिला नया जीवन

सासाराम। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के न्यूरोलोजी विभाग में 19 वर्षीया एक युवती का ब्रेन के अंदर उत्पन्न ट्यूमर को पूरी तरह से निकालकर उसे विषम परिस्थिति से निजात दिलाया गया ।विभाग के चिकित्सक डॉक्टर वीर अभिमन्यु पंडित ने आज बताया कि 19 वर्षीया खुशबू कुमारी को बार-बार मिर्गी का दौरा आता था और वह बेहोश हो जाती थी जिसके कारण उसके परिजन एवं स्वयं मरीज काफी परेशान रहती थी ।समस्या को लेकर नारायण मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभाग में आने के बाद उक्त मरीज के दिमाग का एम आर आइ जांच कराया गया जिसमें पाया गया कि ब्रेन के अंदर एक ट्यूमर बन गया है जिसके फलस्वरूप उसे यह समस्या हो रही है। जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों ने ऑपरेशन की सहमति प्रदान की जिसके बाद उसका सफल ऑपरेशन करके मरीज के ब्रेन से पूरा का पूरा ट्यूमर बाहर निकाल लिया गया और मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है ।ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन एक बहुत ही जटिल शल्य क्रिया है। इसे सफलतापूर्वक अंजाम देने पर संस्थान के अधिकारियों एवं प्रबंधन ने चिकित्सीय टीम को बधाई दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.