जिलाधिकारी के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारी पूरी तन्मयता से जुड़ कर अपने कार्यो का करें निष्पादन: जिलाधिकारी
स्वास्थ्य विभाग की बेहतरी के लिए जिलाधिकारी पूरी तरह से रहते सजग: सिविल सर्जन
राज्य स्तरीय रैंकिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग कर रहा है बेहतर प्रदर्शन: डीपीएम
कटिहार समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी उड्यन मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समीक्षात्मक बैठक की गई। जिस दौरान ई-संजीवनी कंसल्टेंसी, स्वास्थ्य पखवाड़ा अभियान, मिशन इंद्रधनुष, प्रसव पूर्व जांच (ए एन सी), कोविड-19 टीकाकरण, लक्ष्य एवं कायाकल्प कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर सिविल सर्जन, डीपीएम सहित कई अन्य अधिकारियों से विन्दुवार समीक्षा की गई। स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर दिन प्रतिदिन महत्वपूर्ण सुधार हो रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों का अहम योगदान है। क्योंकि सरकार की मंशा यह है कि जिलेवासियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं सभी तरह के लाभुकों को ससमय मिले ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य की पहचान हो। वहीं सरकार द्वारा संचालित लक्ष्य कार्यक्रम के तहत प्रमाणीकरण एवं कायाकल्प योजना सहित एन्क्वास ज़िलें के सभी अस्पतालों को प्राप्त हो सकें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं को सहयोग कराने को लेकर बल दिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ डीएन पाण्डेय, डीपीएम डॉ किशलय कुमार, एसीएमओ, डीआईओ, डीसीएम सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी एवं अन्य अधिकारी जुड़े हुए थे।