तिरंगा के साथ शिक्षा माफिया के विरुद्ध उठायी आवाज -24 जून को विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का लिया निर्णय
कटिहार। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं भ्रष्टाचारियों के सं रक्षक कुलाधिपति को हटाने के लिए विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉक्टर आलोक राज ने तिरंगा के साथ अभियान बुधवार को कटिहार पहुंचा। संस्थापक डॉक्टर आलोक राज ने शिक्षा माफिया एवं विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के संरक्षक के विरुद्ध आवाज उठायी। केबी झा कॉलेज के प्राचार्य के कक्ष में शिक्षकों के बीच खुला पत्र बाटा गया। मालूम हो कि कुलाधिपति को हटाने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ आलोक राज ने 4 दिन पूर्व अभियान पूर्णिया कॉलेज स्थित गांधी जी की प्रतिमा को स्पर्श से शुरू किया था।जो कारवां के रूप में आज कटिहार पंहुचा। उनके साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र नेता सौरभ कुमार, मुरारी प्रसाद, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमित पासवान,एनएसयूआई के प्रदेश सचिव निखिल कुमार सिंह, छात्र विशाल, रामानी,नुकूल पासवान, मिट्ठू, विक्की समेत अन्नय की भागीदारी रही। वित्तीय सलाहकार कुलसचिव एवं वित्तीय पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति घोटाला पुस्तक खरीदारी घोटाला, कॉपी खरीदारी घोटाला, मूल्यांकन घोटाला, आउटसोर्सिंग कर्मी के नाम पर हेरा फेरी, कार्य एजेंसी चयन में अनियमितता, यू एम आई एस के नाम पर अनियमितता, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में विकास के नाम पर अनियमितता, 12 बिंदुओं से अवगत कराया। डीएस कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में प्रो डॉ संजीव कुमार को भी खुला पत्र सौंपा गया। जिसमें कुलाधिपति के संरक्षक में हो रही गड़बड़ी को बताया गया।इस दौरान उन्होंने शिक्षक सदन में मौजूद दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को भी खुला पत्र सौंपकर सहयोग की अपील की। मालूम हो कि 24 जून को विधानसभा के समक्ष कुलाधिपति के विरोध में धरना प्रदर्शन डॉक्टर आलोक राज अपने कारवां के साथ करेंगे।