इसलामपुर में हुई लूट की वारदात ।
बिहार शरीफ । इसलामपुर थाना क्षेत्र के महवरी मिल्की गांव मे एक महिला के घर पर चढ़कर असमाजिक तत्वों गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए घर मे घुसकर सोने चांदी आभूषण लूट लिया। इस मामले इसलामपुर महवरी मिल्की गांव निवासी आशा देवी ने नामक महिला ने गांव के आठ लोगों के खिलाफ इसलामपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज करवायी है। दर्ज प्राथमिकी महिला ने आरोप लगाया है की बीते 16 जून को रात मे हमलोगो अपने घर पर पुरा परिवार सोयी हुई थी की अचानक गलत नियत से गांव का ही एक युवक हमारे घर मे घुस गया। और हमारे साथ गलत व्यवहार करने का प्रयास किया। जब इसका विरोध कर हो हल्ला किया तो तो घर के सदस्यों को आता देख वह भाग गया। घटना के थोड़े ही देर के बाद वह युवक अपने परिजनों के साथ पिस्तौल वह लाठी डंडा लेकर आया हमारे घर पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए पुरे परिवार को जान मारने की धमकी देकर चला गया। इस घटना के प्रतिशोध में उनलोगों ने 22 जून दिन वुधवार को वही लोगों ने हाथ मे राइफल व लाठी डंडा लेकर हमारे घर पर चढ़कर गाली करने लगे जान मारने के नियत से हम पर गोली चला दिया लेकिन हम किसी तरह हम वहां पर अपनी जान बचाकर भागी। उसी दौरान उनलोगों ने हमारे घर मे घुसकर बक्से मे रखे सोने चांदी का आभूषण लूट लिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले त्वरित कारवाई करते हुए गोलीबारी की घटना मे दो नामजद आरोपी धमेंद्र यादव समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे हिलसा भेज दिया।