ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कबाड़ी को इंजन बेचने वाला इंजीनियर नोएडा में दबोचा गया, अब जेल भेजने की बारी

पटना: बिहार में इंजन कबाड़ी को बेचने वाला इंजीनियर नोएडा में दबोचा लिया गया है। घटना बिहार में समस्तीपुर रेलमंडल में हुई जहां डीजल शेड में कार्यरत एक इंजीनियर ने पूर्णिया स्टेशन पर खड़े करोड़ों रुपए के स्टीम इंजन को फर्जीवाड़ा कर कबाड़ी को बेच दिया था। इंजीनियर छह महीने से फरार चल रहा था।
काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ ने जाल बिछाकर आरोपी सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन झा को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सेक्शन इंजीनियर ने आरपीएफ की पूछताछ में कई राज खोले हैं। हालांकि इस मामले में सह आरोपी स्क्रैप कारोबारी पंकज कुमार ढनढनिया अब भी फरार है। रेलवे पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
आरपीएफ कमांडेंट एसजेए जानी ने बताया कि स्टीम इंजन को बेचने के मामले में बनमनकी स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट में केस दर्ज किया गया था। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सेक्शन इंजीनियर को नोएडा से 17 जून को गिरफ्तार किया गया था। खगड़िया कोर्ट में पेश करने के बाद उसे तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया था। इंजीनियर से की गई पूछताछ में कई सारी बातें सामने आई हैं।
जांच पर प्रभाव न पड़े, इसलिए सारी प्रक्रिया को गुप्त रखा गया था। कमांडेंट ने बताया कि 23 जून को रिमांड की अवधि पूरी हो गई है। इसलिए इंजीनियर को खगड़िया रेल कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.