ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्रामीणों ने दो बच्चों को चुराकर भागते पकड़ा किया पुलिस के हवाले

सासाराम। रोहतास जिला करगहर थाना क्षेत्र के घोडीहां गांव से गुरुवार को नहर के किनारे खेल रहे दो बच्चों को चुरा कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया चोर पटना जिला का बताया गया है। जो क्षेत्र के निर्मार्णाधीन नयका रोड में काम कर रहे कंस्ट्रक्शन में जेसीबी का चालक अजय कुमार बताया गया है। जिससे पुलिस अब गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। दोनों बच्चों की पिता संजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की दादी की तत्परता से चोर पकड़ा गया और बच्चों को उससे मुक्त कराया गया। दोनों बच्चों की दादी राजमति कुंअर ने बताया कि मेरा पोता आयुष एवं पोती रोशनी आंगनबाड़ी से पढ़कर घर आए थे। घर में खाना खाने के बाद दोनों खेलते-खेलते नहर के किनारे पहुंच गए तभी उक्त चोर वहां पहुंचा और दोनों बच्चों को उठाकर चल दिया। दोनों बच्चों को एक व्यक्ति द्वारा लेकर भागने की बात अन्य बच्चों ने उसकी दादी से बताई। दादी ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार से सहायता मांगी और बच्चों को लेकर भाग रहे चोर को पकड़ने की बात कही। लोगों द्वारा पीछा करते देख चोर दोनों बच्चों को छोड़कर भागने लगा। हल्ला सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक चोर करगहर राजवाहा में कूद पड़ा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि पुलिस की सूचना पर चोर को पकड़ा गया है। स्थानीय पीएचसी में उसका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.