ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा जिला कार्यालय में मनायी गयी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 69 वां बलिदान दिवस

शिवहर/रविशंकर सिंह।भारतीय जनता पार्टी, शिवहर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 69 वां बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर साहब हमारे प्रेरणा श्रोत हैं और आज हमारी पार्टी इन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए गरीब कल्याण हेतु अनेकानेक योजनाओं को कार्यान्वित करते हुए समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा कि डॉक्टर साहब जैसा अद्वितीय शख्शियत विरले ही मिलता है। देश हित के सामने इन्होंने व्यक्तिगत हित को दरकिनार करते हुए सत्ता सुख को एक ही झटके में तिलांजलि देने में भी संकोच नही किया। भारतीय जन संघ से लेकर आज के भारतीय जनता पार्टी तक हम सभी हमेशा उनके द्वारा दिए गए मंत्र ” एक देश में दो प्रधान,दो निशान और दो विधान नही चलेगा” का आत्मसात करते हुए कार्यरत हैं जिसकी परिणति है कि आज इस देश से 370 धारा एवं 35ए को पूर्णतया हटा कर जंम्बू कश्मीर को पुर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।
भाजपा जिला मंत्री डॉ नूतन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत के प्रचंड समर्थक, कश्मीर में परमिट सिस्टम के घनघोर विरोधी एवं धारा 370 को धराशायी करने के स्वप्नद्रष्टा थे।उनकी मृत्यु की जांच के लिए उनकी माँ मययोग देवी ने तत्कालीन सरकार से मांग करती रह गयीं लेकिन सरकार ने ध्यान नही दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल शर्मा, रविशंकर सिंह, अशोक चंद्रवंशी, राम स्वारथ साह, मुकेश राठौर, अशोक अलवेला, मनोज कुमार, ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार “राजू जी” पंकज पांडेय,रवि भास्कर, दिलीप कुमार, गोपाल जायसवाल, रत्नेश सोनी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.