ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘अद्वितीय प्रयासों’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की एकता को और अधिक मजबूत करने तथा आगे बढ़ाने की दिशा में उनके अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है।
उन्होंने भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के कट्टर आलोचक थे। आवश्यक परमिट के बिना जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किए जाने के बाद 1953 में कश्मीर में नजरबंदी के दौरान मुखर्जी की मृत्यु हो गई थी। वह कश्मीर में प्रवेश करने के लिए परमिट की जरुरत का भी विरोध करते थे। गौरतलब है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था। तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.