ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारी मात्रा में अग्नेयास्त्र और लेवी के रुपयों के साथ शीर्ष नक्सली अशोक सिंह भोक्ता गिरफ्तार

गया; शनिवार की शाम जिला पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी शीर्ष नक्सली अशोक सिंह भोक्ता को लोडेड इंसास राइफल,165 चक्र जिंदा गोली तथा तीन मैगजीन के साथ धर दबोचा गया। दिनांक 25-06-2022 को वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर को गुप्त सूचना मिली के गया के इमामगंज थाना के ग्राम दुखदपुर में कुछ नक्सली छुपे हुए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज, थानाध्यक्ष इमामगंज एवं तकनीकी शाखा के पुलिस कर्मियों को नक्सलियों के छुपे जगह की घेराबंदी कर उनकी गिरफ्तारी करने का काम सौंपा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी अधिकारी एसटीएफ, एसएसबी 29 बटालियन, एसएसबी 32 बटालियन को साथ लेकर ग्राम दुखदपूर का घेराबंदी करने हेतु इनर काॅर्डन, आउटर काॅर्डन एवं सर्च दल का गठन किया गया। सर्च अभियान के दौरान सहयोग हेतु सीआरपीएफ की एक टुकड़ी भी वहां पहुंची और छापेमारी कर नक्सली अशोक सिंह भोक्ता को उसके घर से एक लोडेड इंसास राइफल, 165 चक्र गोली के साथ पकड़ लिया। नक्सली गौतम पासवान उर्फ अरुण पासवान और ब्रह्मदेव पासवान एवं अभ्यास अपना अपना हथियार एवं अन्य सामान संदिग्ध नक्सली के घर के पास छिपाकर घने जंगल तथा पहाड़ का लाभ लेते हुए भाग निकले। पुलिस द्वारा सर्च अभियान के दौरान एक एके-56 असाल्ट रायफल चीन निर्मित, एक एके-47 असाल्ट रायफल उसकी तीन मैगजीन, एक इन्सास रायफल उसकी चार मैगजीन, इन्सास की 165 पीस जिन्दा गोली, एके 47 की 232पीस जिन्दा गोली, लेवी का ₹114510 रुपया, 10 पीस मोबाइल एवं अन्य सामान (डेटोनेटर तार, बॉडी पाउच, जूता, मोबाइल हार्ड डिस्क, टैब इत्यादि बरामद किया गया। इस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या 111/ 22 दिनांक 26.06.2022 दर्ज किया गया। इसपर पहले भी डुमरिया थाना एवं मदनपुर थाना में केस दर्ज हो चुका है

Leave A Reply

Your email address will not be published.