सासाराम के पच्चीस स्कूल के पैंतालीस शिक्षकों का वेतन काटा
बिना सूचना शक्षक थे विद्यालय से गायब जिसके कारण हुई करवाई
सासाराम। रोहतास जिले के सदर प्रखण्ड सासाराम के पच्चीस स्कूलों के पैंतालीस शिक्षकों के वेतन कटौती करते हुए उनसे शो-कॉज किया गया है। डीएम द्वारा आज गुरुवार को यह जानकारी दी गई। डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गत 29 जून को सासाराम प्रखण्ड के पच्चीस स्कूलों का निरीक्षण, अधिकारियों की टीमों द्वारा किया गया था। निरीक्षण के क्रम में इन पच्चीस विद्यालयों के पैंतालीस शिक्षक-शिक्षिका बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब पाए गए थे। डीएम ने बताया कि सभी गायब शिक्षकों से शो-कॉज किया गया है तथा शिक्षक नियोजन एवं सेवा शर्त नियमावली 2020 के आलोक में इनके वेतन में कटौती का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई की जद में आए सभी शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की गई है उनमें अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, श्रेष्ठा कुमार, रूही नाज, गीता कुमारी, शालिनी सिंह, रवि कुमार सिंह, किश्वर राणा, शीला कुमारी, सुशीला कुशवाहा, पुष्पेंद्र मिश्र, मो मिस्बाहुद्दीन, संगीता कुमारी, रीना कुमारी, ललन पाठक, समीक्षा कुमारी, काया निहाल, मंजू कुमारी, पंकज कुमार, सुधा सिंहा, पूनम पाल, राजेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, संगीता देवी, पुष्पा कुमारी, राज मोहन साह, तूलिका कुमारी, विनोद कुमार, अभिषेक आलोक, अर्चना कुमारी, अमित तिवारी, कुमारी रीता, कविता कुमारी, रंजीत कुमार, सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, इंदु कुमारी, अमृता सिंह, निराग बानो, विभा कुमार, पुष्पा कुमारी, काली चरण पाठक, राम कृष्ण राय, शिखा कुमारी, सुनिल कुमार, अखलेश कुमार सिंह, पूनम गुप्ता, मालती मिश्रा, प्रभावती कुमारी, विनिता कुमारी, रीना कुमारी, प्रभावति कुमारी एवं ओम प्रकाश रवि शामिल हैं।