चौतरवा में यादव समाज की हुई बैठक, यादव समाज की उत्थान पर हुई चर्चा
बगहा/प्रतिनिधि
पश्चिम चंपारण के चौतरवा स्थित कोट माई स्थान परिसर में यादव महासभा की एक बैठक आयोजित हुई। इस आयोजन की अध्यक्षता परमेश्वर यादव व संचालन मजिस्टर यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पहलवान दशरथ यादव ने कहा कि यादव समाज की बैठक का मुख्य उद्देश्य यादव समाज को संगठित करने, राजनीतिक, सामाजिक चिंतन की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ यादव समाज की उत्थान व उसमे उत्पन्न कुरीतियों को दूर करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से समाज के वैसे लोग जो समाज की मुख्यधारा से भटक इधर उधर लगे हुए हैं। उन्हें समाज के मुख्य धारा में जोड़ने व समाज के गरीब असहाय बच्चों को मदद कर शिक्षित करना है। दूसरी तरफ यादव महासंघ के अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए नारायणी सेना का निर्माण के लिए सभी को संगठित होकर आवाज उठाने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए देवीलाल यादव ने कहा की यादव समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उच्चे पद पर जा सके। इस मौके मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने यादव समाज के विकास और समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने संघ के द्वारा पूरे जिला में संगठन बनाकर वैसे यादव समाज की बच्चे जो पैसे के अभाव में शिक्षण कार्य नहीं कर रहे हैं उनकी मदद करने के साथ-साथ गरीब परिवार के बच्चियों के शादी में भी आगे आने की बात कही गई।
इस अवसर पर राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र यादव,पूर्ब मुखिया शत्रुघ्न यादव,चन्द्र प्रताप यादव,अधिवक्ता प्रकाश यादव,राजेश यादव, भरत यादव,रामायण यादव, राजन यादव,संतोष यादव, घेंघी यादव, बाल कुअर यादव, राजेश यादव, श्री यादव, धर्मेंद्र यादव, सीताराम यादव, रामायण यादव, लाल बिहारी यादव, लाल बहादुर यादव, शिवपूजन यादव, सरोज यादव, श्री कृष्ण यादव, श्रीराम यादव, लखन यादव, जेपी यादव, प्रकाश यादव अधिवक्ता ने अपनी अपनी बातों को रखा तथा यादव समाज के उत्थान को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया।