सद्भावना यात्रा पर रवाना हुई अकस की टीम काश्मीर लाल चौक पर फहराएंगे झंडा
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर-घर तिरंगा फहराने का लिया है संकल्प
सासाराम। देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ व देश में सामाजिक एकता को लेकर अभिनव कला संगम की टीम सद्भावना यात्रा के लिए रवाना हुई। जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा निकाले गए सद्भावना यात्रा को शहरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर जत्था को रवाना किया। संस्था के पदाधिकारियों का कहना था, कि देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान जो राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके प्रति प्रेम देश में सद्भावना और एकजुटता को प्रदर्शित करना है। उसे लेकर लोगों को जागरूक करना है। हमारे देश की अखंडता और एकजुटता अपने राष्ट्रीय ध्वज के महत्त्व से इतर कुछ भी नहीं है। संस्था के सचिव नंदन कुमार के नेतृत्व में संस्था सदशयों का दल सद्भावना यात्रा पर निकली। जिसे डेहरी स्टेशन परिसर से सामाजिक कार्यकर्ता शशि शेखर उर्फ चिंटू सिंह, सावन गुप्ता आदि व्यवसायियों ने रवाना किया। इस दौरान यात्रा में शामिल नंदन कुमार, विनय मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी आदि ने कहा कि सद्भावना यात्रा में बाबा अमरनाथ, मुबारक छड़ी यात्रा के साथ कश्मीर के श्रीनगर स्थित हजरत बल दरगाह पर चादर पोशी की जाएगी। साथ ही देश में अमन, शांति हमारी एकजुटता हमारे साथ सद्भावना बरकरार रहे, ऐसा ईश्वर-अल्लाह से दुआ फरमान की जाएंगी। साथ ही कश्मीर (श्रीनगर) स्थित के लाल चौक पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अखंड भारत के द्वारा निर्देशित “हर घर तिरंगा” को लेकर सद्भावना यात्रा से जुड़े सदस्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ तस्वीरों को साझा करेंगे। लाल चौक पर संस्था सदस्य तिरंगा भी फहराएंगे। सद्भावना यात्रा में शामिल सदस्यों को रवाना करते हुए संस्था के महासचिव कमलेश कुमार के द्वारा सद्भावना यात्रा से जुड़े सभी सदस्यों को यात्रा को पूर्णरूपेण करने के उद्देश्य सभी को राष्ट्रीय ध्वज देकर विदा किया। साथ ही यात्रा को पूर्ण कर पुनः घर वापसी के लिए शुभकामना भी दिया। यात्रा दल में सचिव नंदन कुमार , विनय मिश्रा , संतोष चंद्रवंशी , संतोष गुप्ता , दीपक कुमार उर्फ उज्जवल के साथ अन्य लोग शामिल थे।