ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीतामढ़ी जिले में परिहार के बीईओ रिश्वत लेते निगरानी के गिरफ्त में

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिले के परिहार प्रखंड में तैनात बीईओ किशोरी प्रसाद राय एक शख्स से रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपए ले रहा थे। इसी दौरान पटना से आई निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। निगरानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परिहार के बीईओ को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा है। परिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय शिक्षक अरुण कुमार की पोस्टिंग को लेकर 50 हजार घुस की मांग कर रहे थे, जिसकी शिकायत उनके द्वारा निगरानी में गई थी।
निगरानी की टीम ने जांच में इसको सत्य पाया, जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय को उनके ऑफिस से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीईओ चांदी राजवाड़ा विद्यालय में पोस्टिंग के एवज में घूस मांग रहे थे। बीईओ की गिरफ्तारी से जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.