पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बरमसियामें कार्यालय का किया उद्घाटन
कटिहार। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के द्वारा वीरांगना पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय बरमसिया कटिहार में कार्यालय का उद्घाटन किया। वीआईपी पार्टी के कटिहार जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एमडी हलीम जांबाज, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ,प्रदेश पदाधिकारी बैजनाथ महतो, ब्रह्मदेव चौधरी, पंकज सहनी प्रखंड अध्यक्ष कुर्सेला, रंजीत महतो उर्फ मटरू कुर्सेला प्रमुख किरण निषाद, संजू निषाद पूर्व जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,महेश्वर सिंह निषाद प्रखंड अध्यक्ष समेली, कुंदन सिंह, सुजीत कुमार सहनी, अशोक सहनी, बिनोद सहनी, अर्जुन सहनी, छविनाथ राम, अमीर राम, संकर चौधरी, सेकरो में अन्य कार्यकर्ता पूर्व बिहार सरकार मंत्री मुकेश साहनी के शुभ आगमन एवं उनकी उन्मुख वाणी को सुनने के लिए उपस्थित हुए।उधर
बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के पूर्व मंत्री सह वी आई पी पार्टी के नेता मुकेश सहनी का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया महेश्वरी प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कुंदन सिंह, सरिता देवी आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, नरेश महल्दार, रंजीत महलदार ,जयप्रकाश महलदार ,विनोद महलदार सहित दर्जनों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।