ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

नारी शक्ति जागेगी तो विकसित होगा देश: सर्वजीत कौर

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से केंद्रीय मोर्चा कार्यकारिणी सदस्यों के साथ हुआ कार्यक्रम

बिहार में संगठन को मजबूत करने एवं आम जनों से जुड़कर संवाद स्थापित करने पर हुई वार्ता
पकड़ीदयाल। भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा द्वारा केंद्रीय मोर्चा कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को पताही प्रखंड क्षेत्र बखरी भाजपा कार्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम आहूत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में जिला के अलावे कई जगहों से भारतीय जनता पार्टी की किसान संगठन की अधिकारी शिरकत की। दिल्ली से आई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है बिहार में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करना साथ ही आम जनों से जुड़ कर उनसे संवाद स्थापित करना है, जिससे हमारा संगठन मजबूत हो और स्वस्थ व स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस कार्यक्रम में दो दिवसीय प्रवास पर आए सभी अधिकारी कई सभाएं करेंगी। वही भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर बाथ ने कहा  कि महिलाएं आज के दौरान में जागरूक होकर बच्चे और बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ा चुकीं है। लड़कों से अच्छा लड़कियां हर क्षेत्र में भागीदार बन कर अपना परचम लहरा रहीं हैं।इस दौरान वरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी राकेश यादव, अजय सा, भाजपा नेता गोपाल शर्मा ,सूर्यनारायण यादव जी, सुनील जी,मुकेश साह,किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू सिंह,टुनटुन सिंह जी,सुभाष यादव, विकास सिंह, चंदन पटेल, मधुरेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.