ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रेन और बोलेरो में टक्कर, बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बोलेरो चालक फरार।

बरौनी गढ़हरा यार्ड से बरौनी रिफाईनरी की ओर जाने वाली रेलवे ट्रेक गुरुवार को ट्रेन और बोलेरो की भीषण टक्कर हो बीहट इब्राहिम पुर टोला के पास बोलेरो एवं मालगाड़ी ट्रेन में टक्कर हो गई।घटना गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे के पास की है।घटनास्थल पर तेल लोड मालगाड़ी एवं क्षतिग्रस्त बोलेरो खड़ी है।घटनास्थल पर खड़ी है। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए बोलेरो चालक के संबंध में कुछ पता नहीं चल पा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मध्य रेलवे के सेक्शन इंजीनियर फैयाज आलम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रिफाइनरी रेल लाइन ट्रेक विस्तारीकरण काम में लगी निजी कंपनी द्वारा लीज पर जमीन लेकर बीहट इब्राहिमपुर में बेस कैंप बनाया गया है।जहां एजेंसी द्वारा रेलवे लाइन पार करने के लिए अवैध रूप से रास्ता बना दिया गया है।गुरुवार को उसी रास्ते से कंपनी का बोलेरो जा रहा था तभी अचानक बरौनी रिफाइनरी से तेल लोड कर निकल रही गाड़ी सामने आ गई।जिसमें रेलगाड़ी एवं बोलेरो में टक्कर हो गई तथा बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक का कहीं अता पता नहीं चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.