विनेश फोगाट ने दर्ज की जीत
कॉमनवेल्थ गेम्स का 9वां दिन भारत के लिए बेहद खास है। आज भारत रेसलिंग और बॉक्सिंग सहित बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे इवेंट में अपनी दावेदारी पेश करेगा। 8वें दिन भारत के रेसलरों ने धमाल मचाया था उम्मीद है कि वह इस सिलसिले को आज भी जारी रखेंगे और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। बॉक्सिंग में आज सेमीफाइनल के मुकाबले होने हैं जिसमें भारत के अमित पंघाल और निखत जरीन जैसे बड़े नाम हैं। पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल गोल्ड मेडल मैच में दिखेंगी। भारत 9वें दिन की शुरुआत लॉन बॉल इवेंट से करेगा जिसमें भारत एक और मेडल सुनिश्चत कर चुका है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.