ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में फिर पैर पसार रहा कोरोना

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। कोरोना से हो रही लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 493 नए मामले आए हैं, इसके बाद संक्रमितों की संख्या 11,68,930 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण से उबरे पांच लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, वहीं 626 लोगों ने घर पर आइसोलेशन की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को चार मरीजों की मृत्यु हुई। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में रायपुर से 46, दुर्ग से 70, राजनांदगांव से 37, बालोद से 35, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से छह, धमतरी से 39, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से 23 मामले हैं। शेष मामले अन्य जिलों से हैं उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,68,930 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,51,480 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 3371 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,079 लोगों की मौत हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.