वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश ने दी बधाई
सीहोर: उदयपुर में हुआ स्टार फेस ऑफ इंडिया का फेसन शो जिसमें सीहोर की बेटी ने स्टार फेस ऑफ इंडिया की फस्ट रनर अप और जीता मिस एम पी का खिताब। प्रियंका राय का सफ़र 6 महीने पहले ऑनलाइन ऑडिशन से शुरू हुआ था उसके बाद उनका चयन ग्रेंड फ़िनाले में हुआ और ग्रेंड फ़िनाले में मिस एम पी और मिस इंडिया फस्ट रन अप जीत कर वो स्टार फेस ऑफ इंडिया की रनर बनी।रविवार को मिस प्रियंका राय खिताब जीतने के बाद पहली बार सीहोर नगर आगमन हुआ, सीहोर के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय जी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। मिस प्रियंका क़स्बे निवासी ब्रजेश राय की बेटी हैं।सीहोर का गौरव बढायामिस एमपी का खिताब जीतकर पहली मर्तबा सीहोर आई प्रियंका राय का विधायक निवास पर माननीय विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अरुणा सुदेश राय ने स्वागत कर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रियंका ने सीहोर का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया है, उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.