ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाक, कान व गले के इलाज की आधुनिक पद्धतियों को ईएनटी डाक्टर्स से किया गया साझा

फरीदाबाद। ईएनटी कांफ्रेंस का दीप पऱ्ज्ज्वलित कर शुभारंभ करते डाक्टर्स।सर्वोदय हॉस्पिटल की ओर से आयोजित इस कांफ्रेंस में पूरे भारत से 100 ईएनटी सर्जन शामिल हुए।फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की ओर से ईएनटी के इलाज में आई आधुनिकता विषय पर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में प्रख्यात ईएनटीसर्जनों ने कान के अंदर टेम्पोरल बोन की सर्जरी एवं कान की अन्य सर्जरी के विभिन्न पहलुओं एवंउसके इलाज की आधुनिक पद्धतियों के बारे में डॉक्टर्स को अवगत कराया। कांफ्रेंस का लक्ष्य कान, नाक एवं गला की चिकित्सा में नए और बेहतर रास्ते तलाशने और उनके लाभों को उत्तर भारत के ईएनटी विशेषज्ञों के साथ साझा करना था।सर्वोदय हॉस्पिटल के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रवि भाटिया ने बताया कि इस कांफ्रेंस में कान के इलाज से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सर्जरी में अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों एवं तकनीक का प्रयोग किया गया। इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। इस कांफ्रेंस में चेन्नई से आए देश के जाने माने पद्मश्री डॉ. मोहन कामेश्वरन ने इस विषय पर अपना ज्ञान और अनुभव बांटा और ईएनटी की नई तकनीकों की चर्चा की। इस कांफ्रेंस में कई पीजी छात्र भी शामिल थे। डॉ. भाटिया ने बताया कांफ्रेंस में हमारा फोकस माइक्रोस्कोपिक सर्जरी पर ही था, जो डाक्टरों व मरीजों के बीच तेज़ी से सर्जरी की पसंद बनती जा रही है। क्योंकि रोगियों को कम एनेस्थीसिया, कम दर्द, कम खून का बहना, जल्दी ठीक होना और कम जटिलताएं होने का लाभ मिलता है। सर्वोदय हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता ने कहाकि इस प्रकार की कांफ्रेंस आधुनिक मेडिकल तकनीक के प्रचार और प्रसार के लिए बहुत कारगर साबित होती हैं।इसका फायदा मरीज को बेहतर चिकित्सा परिणाम के रूप में मिलता है। मरीज को बेहतर और उन्नत इलाज देना हमारी प्राथमिकता में शामिल है और इस प्रकार की कांफ्रेंस हमारे इस मकसद को पूरा करने में हमारी मदद करती हैं।कार्यशाला में पूरे भारत से 100 ईएनटी सर्जन सहित डॉ. मोहन कामेश्वरन, डॉ. मोहनीश ग्रोवर, डॉ देवेंदर राय, डॉ विकास कक्कर, डॉ ललित हसीजा आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.