ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वार्ड 19 से 26 के लोगों ने सुनाई समस्याएं, जिम्मेदारों से किए सवाल

राजसमन्द: रूबरू कार्यक्रम में वार्डवासी अपनी समस्याएं बताते हुए। के रूबरू कार्यक्रम के तहत रविवार को धोइन्दा क्षेत्र में स्थित कुमावत समाज के नोहरे में नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 से 26 तक के वार्डवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं जिम्मेदारों को बताई। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाया गया।रूबरू कार्यक्रम में कई मुद्दे उठे जिसमें से तालेड़ी नाले पर अतिक्रमण को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होना, वार्डों में कार्यों के टेण्डर व वर्क ऑर्डर होने के बावजूद कार्य पूरा नही होना, साफ-सफाई व बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से मार्ग अवरूद्ध होने सहित कई मुद्दों को शहर वासियों ने रूबरू कार्यक्रम में उठाया। जहां पर जिम्मेदारों से सीधे सवाल किए गए।कार्यक्रम के दौरान सभापति अशोक टांक, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, पार्षद मांगीलाल टांक, पूर्व चेयरमैन नारायण लाल सुथार, पार्षद दीपिका कुमावत, पार्षद भैरूलाल गायरी, पार्षद राजकुमारी पालीवाल, पार्षद नरेंद्र पालीवाल, पार्षद प्रहलाद सिंह, पार्षद चम्पालाल कुमातव, जेईएन भगवती लाल खारीवाल, जेईएन गिरिराज माली, सफाई इंस्पेक्टर गिरिराज गर्ग, सफाई इंस्पेक्टर दिनेश खोखर सहित सम्बधित वार्डवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान गिरिश पालीवाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाकर निशुल्क पट्टे देने के नाम पर गुमराह कर रही है। जब पट्टे की फाइल लगाई जाती है, तो प्रशासन उक्त क्षेत्र को आबादी में नहीं होना बताकर निरस्त कर देता है। जबकि वर्षाें से वहां पर काबिज है, राज्य सरकार आबादी का विस्तार करे। इस पर सभापति अशोक टांक ने कहा कलेक्टर को प्रस्ताव भेज रखा है। जो राज्य सरकार के नियमानुसार शीघ्र ही समाधान करवाया जाएगा।इसके अलावा धोइंदा बस स्टैंड व धोइंदा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिस पर सभापति ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे पर विचार किया जाएगा। वहीं वार्ड 21 के देवेंद्र कुमावत ने सफाई के नाम पर खाना पूर्ति की शिकायत की। इस पर सभापति ने सफाई कर्मचारियों को पाबंद करके नियमित तौर पर सफाई करवाने का आदेश दिया। शक्ति नगर में पाइप लाइन नहीं पहुंचने की भी शिकायत सामने आई। इस पर सभापति अशोक टांक ने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य जारी है। शक्ति नगर में पानी की बड़ी टंकी भी बनाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.