ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नदी-नालों की बाढ़ से ग्रामीण रास्ते बंद, धान के खेत भी डूबे

राजनांदगांव: जिले में दो दिन तक लगातार बारिश होने से नदी, नाले उफान पर हैं तो वहीं गांवों को जोड़ने वाले रपटा व नाले के ऊपर बनी पुलिया पर पानी बहने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को इस वजह से गांव तक सीमित रहना पड़ रहा है। नदी किनारे स्थित खेतों में लबालब पानी भर गया है। धान की पूरी फसल खराब हो रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ जगहों पर पुलिया बहने की भी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बनाई गई सड़कें भी बारिश में धुल गई हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।चिचोला क्षेत्र के नागरकोहरा के पास रपटा पुलिया में पानी भरने से ग्रामीण आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं पर अफसर ध्यान नहीं देते। स्थिति यह है कि बारिश में हर साल रपटा पुलिया भरने से आवाजाही में दिक्कत होती है। इसी तरह डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम विष्णुपुर का संपर्क बारिश की वजह से पूरी तरह टूट चुका है। ग्रामीण गांव से बाहर नहीं जा सक रहे हैं। इमरजेंसी में ग्रामीणों को उफनते हुए नाले को पार कर जाना पड़ रहा है।शिवनाथ उफनी, किनारे के कई लोग शिविरों मेंशिवनाथ नदी के उफान पर होने की वजह से सिंगदई क्षेत्र के 5 मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस वजह से प्रभावित परिवार के सदस्यों को निषाद भवन में ठहराया गया है। यहां प्रशासन की ओर से इनके भोजन, पानी की व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन के दिन राजस्व विभाग की टीम ने इन परिवारों की मदद की। प्रशासन के अमले ने कैंप में पहुंचकर इनके लिए राखी, मिठाइयां और अन्य सामग्री का इंतजाम कराया।बोड़ला |कबीरधाम जिले में पिछले 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नदी- नाले उफान पर आ गए हैं। नगर पंचायतों समेत जिले के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति है। बोड़ला के कई वार्डों में पानी भरने की सूचना पर गुरुवार सुबह से प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। तहसीलदार सीताराम कंवर ने जेसीबी से तत्काल पानी निकासी के लिए नाली व्यवस्था की। इधर, नगर से लगा हुआ भंडार जलाशय है, जो पिछले कई सालों से कमजोर बंड (पार) के कारण जल्दी भर जाता है।इसी बांध के उलट (वेस्ट वियर) पर कैचमेंट एरिया में स्वामी विवेकानंद कॉलेज को बनाया गया है। लगातार बारिश के कारण कॉलेज मैदान में पानी भर गया है। बांध के कमजोर बंड (पार) फूटने के कगार पर है, जिससे भंडार व बांधाटोला के रहवासी संकट में हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम की मौजूदगी में जल संसाधन के ईई ने वेस्ट वियर क्षेत्र से नाली खुदवाई है ताकि पानी बाहर निकाला जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.