ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाहीन अफरीदी की चोट ने बढ़ाई बाबर आजम की टेंशन

एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की चोट ने पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट के दौरान अफरीदी चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। अब नीदरलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने स्टार गेंदबाज की इंजरी पर अपडेट दिया है।  एशिया कप से पहले पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगी।बाबर आजम ने बताया कि शाहीन अफरीदी अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, मगर फिर भी टीम उन्हें नीदरलैंड दौरे पर साथ ले जा रही है ताकी डॉक्टर और फीजियो उनपर ध्यान दे सकें।पाकिस्तान के कप्तान ने कहा ‘शाहीन की फिटनेस को लेकर चिंता है। हम उसे साथ ले जा रहे हैं क्योंकि डॉक्टर और फिजियो टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं, इसलिए उसकी अच्छी तरह से देखभाल की जा सकती है। हम लंबी अवधि के नजरिए से सोच रहे हैं। आगे एशिया कप और विश्व कप भी है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.