ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीड़िता बोली- पति के दूसरी महिला से नाजायज संबंध; धरवाली को अत्याचार कर निकाला

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ करनाल स्थित उसकी ससुराल में जुल्म ढहाए गए। पति ने प्रेमिका के लिए पत्नी को पीटा और दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, अब प्रेमिका को ही अपने घर रखने के लिए पत्नी को पीट-पीट कर घर से निकाल दिया। पानीपत पुलिस ने आरोपी पति, सास और प्रेमिका पर IPC की धारा 498A, 323, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।पंचायत में मांग चुका माफीपुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह पानीपत के गांव बड़ौली की रहने वाली है। उसकी शादी पंकज निवासी गांव शाहपुर जिला करनाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व सास उसे कम दहेज के बारे में तंग व परेशान करते थे। महिला का कहना है कि वह अपना घर बसाने के लिए आरोपियों के जुल्मों को सहन करती रही। आरोपी उससे रोजाना मारपीट करते है। इस बारे में महिला ने अनेकों बार मायका पक्ष को बताया।दूसरी महिला से अवैध संबंधमहिला ने बताया कि कई बाद पंचायत भी हुई। मगर, हर बार आरोपी अपनी गलती मानकर ठीक रखने के आश्वासन पर दोबारा महिला को घर ले जाते थे। घर ले जाने के बाद आरोपी फिर से उसके साथ मारपीट करते थे। महिला ने आरोपियों की करनाल पुलिस को भी शिकायत दी थी। वहां भी उन्होंने अपनी गलती मानी थी और समझौता कर लिया था। महिला का आरोप है कि उसके पति का रानी नाम की महिला के साथ अफेयर है।उसके साथ गलत व नाजायज संबंध भी है। आरोपी पति उसी के पास अधिकांश रहता है। अब आरोपी ने प्रेमिका के साथ रहने के लिए पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह रानी को अपने घर में रखना चाहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.