ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुलभ आवास और गोमती नगर विस्तार में फ्लैट खरीदने ,10 सितंबर तक आवेदन कर सकते

लखनऊ: लखनऊ में आशियाने का सपना देखने वालों के लिए एलडीए ने शुरू किया पंजीकरणलखनऊ में सरकारी आवास खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपने कई योजनाओं में फ्लैट खरीदने के लिए पंजीकरण शुरू किया है। इसमें खाली पड़े प्लैट के लिए आवेदन दिया जाएगा। एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि 11 अगस्त से इसको लागू किया गया है।उन्होंने बताया कि 10 सितंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए 600 रुपए ऑन लाइन जमा कर पंजीकरण पुस्तिका प्राप्त की जा सकती है। पंजीकरण से जुड़ी जानकारी एलडीए के पोर्टल https://www.ldaonline.co.in पर अपलोड कर दी गई है। पोर्टल के होम पेज पर न्यू रेजीडेंशियल स्कीम आइकन पर क्लिक करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदने से लेकर आवंटन फॉर्म भरने की दूसरी औपचारिकताएं की जा सकेंगी।तुरंत मिलेगा आवंटनयह सभी आवास में आवंटन तत्काल होगा। ऐसे में खरीददार को वहां रहने में बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसमें ज्यादा कॉलोनियों में पहले से लोग रहते है। ऐसे में आरडब्ल्यूए समेत सभी सुविधाएं वहां लोगों को मिलेगी। दरअसल इन योजनाओं में कुछ फ्लैट खाली पड़े हैं। ऐसे में एलडीए ने उसके लिए फिर से आवंटन निकाला है। लेकिन इस बार पूरी व्यवस्था को ऑन लाइन कर दिया गया है।इन योजनओं में फ्लैट खरीद सकते हैं-सतलज अपार्टमैंट, शिप्रा अपार्टमैंट, ग्रीनवुड अपार्टमेंट, वनस्थली अपार्टमैंट, गोमती नगर विस्तार के बेतवा अपार्टमैंट, अलकनंदा अपार्टमैंट, गंगा अपार्टमैंट, राप्ती अपार्टमैंट, कावेरी अपार्टमैंट, सेक्टर 1 सुलभ आवास, सेक्टर 4 सुलभ आवास, सेक्टर 6 सुलभ आवास-गोमती नगर के नेहरू एंक्लेव और पंचशील अपार्टमैंट-डालीबाग में धेनुमति अपार्टमैंट-शारदा नगर योजना में सुगम आवास, रश्मि खंड योजना और सुलभ आवास-कानपुर रोड योजना में टीपी नगर और सेक्टर ओ स्थित सुलभ आवास-जानकीपुरम विस्तार सेक्टर जे व सेक्टर 5 में सुलभ आवास

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.