कांग्रेसी पार्षद सीमा जीतेंद्र आजाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुईं शामिल
सीहोर: सीहोर की कोठरी नगर परिषद में आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव हैं। चुनाव के पूर्व एक बड़ा उलटफेर कोठरी में हुआ है। कोठरी के वार्ड क्रमांक 4 से विजय हुई कांग्रेस की पार्षद सीमा जीतेंद्र आजाद ने आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी को सीमा के आने से एक बड़ी ताकत प्राप्त हुई है। अब उम्मीद की जा रही है कोठरी में भारतीय जनता पार्टी की नगर परिषद बनने की पूरी उम्मीद है। कोठरी में 15 में से 8 पार्षद भाजपा के खेमे में है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई सीमा आजाद का विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय,जिला अध्यक्ष रवि मालवीय,धारासिंह पटेल, तोरण सिंह दांगी, रुपेश पटेल,युवराज सिंह सहित सभी पार्षदों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई सीमा जीतेंद्र आजाद का स्वागत किया। भाजपा खेमे में सीमा के आने से खुशी की लहर छा गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.