ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाराबंकी में बीजेपी के पूर्व विधायक कोतवाली में धरने पर बैठे, पुलिस के सामने लगे थे मुर्दाबाद के नारे

बाराबंकी: आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित लोगों के साथ हैदरगढ़ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए।बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे में 15 अगस्त के दिन एक सभासद के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कुछ शरारती तत्वों ने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से नाराज बीजेपी के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित हैदरगढ़ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित का कहना है कि हैदरगढ़ में वर्तमान सभासद अय्यूब कुरैशी द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई थी। जिसमें भारत विरोधी हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।जिसने वीडियो डाला उसको पुलिस ने पीटाबताया जाता है कि जिस लड़के ने यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। पुलिस ने उस लड़के को भी मारा पीटा है। पुलिस ने आरोपियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। पूर्व विधायक ने कहा जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे।तिरंगा यात्रा में लोगों ने पहले जिंदाबाद के नारे लगाए, उसके बाद मुर्दाबाद के नारे लगे।जिंदाबाद के बीच लगाए मुर्दाबाद के नारेबाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बे में सभासद अय्यूब कुरैशी ने 15 अगस्त के दिन तिरंगा रैली निकाली थी। इस तिरंगा रैली में कस्बे के काफी लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए रैली कस्बे में घूम रही थी, लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।कुछ शरारती तत्वों ने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। हाथ में तिरंगा लिए इन शरारती तत्व की यह करतूत सड़क पर खड़े एक युवक के मोबाइल में कैद हो गई। जिसके बाद उसी युवक ने इस वीडियो को वायरल कर दिया।पूर्व विधायक ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर धरना शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.