ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कैंची मारकर नाई ने की थी हत्या; साढ़े 3 साल बाद आज होगा फैसला

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव जौरासी खास में करीब साढ़े 3 साल पहले कैंची मारकर हत्या करने के दोषी को आज सजा होगी। जिला सत्र एवं न्यायाधीश मनीषा बतरा की अदालत ने बुधवार को आरोपी को दोषी करार दिया था। सजा का दिन गुरुवार का तय किया है। आज दोपहर बाद सजा सुनाई जाएगी।बीच-बचाव कर रहा था मनोजजौरासी खास के राजेंद्र ने 2018 में समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके गांव के बलबीर का अड्‌डे पर सैलून है। 22 दिसंबर 2018 को शाम करीब 7 बजे उसके बेटे मनोज व साहिल अपने दोस्त निवासी जौरासी के साथ अपने घर आ रहे थे।उसी समय बलबीर दुकान बंद कर अपने एक हाथ में कटिंग औजारों का थैला और दूसरे हाथ में दूध वाली डोली लिए हुए आ रहा था। डोली साहिल को लग गई थी। इसी बात को लेकर बलबीर उनसे गाली-गलौज करने लगा।कहासुनी बढ़ने पर बलबीर ने थैले से कैंची निकाल कर साहिल व राहुल पर वार किए। जब मनोज उन दोनों को बचाने लगा तो बलबीर ने मनोज की गर्दन और मुंह पर कैंची से वार कर दिया। उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.