बयान दर्ज कराने के लिए रणवीर सिंह ने मांगा 2 हफ्ते का समय
एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। इतना ही नहीं इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक इस सिलसिले में अभिनेता रणवीर सिंह ने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस से समय की मांग की है।
हाल ही में मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को कल यानी 22 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था। हालांकि, इस सिलसिले में अभिनेता ने पेश होने के लिए मांगा दो हफ्ते का समय मांगा है। इसलिए अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर अभिनेता को ताजा समन भेजेगी।
दरअसल, न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबुर पुलिस, बीते दिनों रणवीर सिंह को नोटिस देने उनके घर पहुंची थीं। पुलिस को 16 अगस्त तक यह नोटिस सौंपना था, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए थे। ऐसे में घर पर न होने की वजह से पुलिस बिना नोटिस दिए ही वापस लौट आई थी। नोटिस में लिखा था कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी। बता दें कि रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.