बरनाला में रेंट को लेकर किराएदारों से हुआ विवाद; धक्का-मुक्की के दौरान गिरा नीचे
बठिंडा: बरनाला अस्पताल में पहुंची पुलिस।पंजाब में बरनाला की तपा मंडी में दुकान मालिक और किराएदारों के बीच पैसों के लेन-देन के चलते झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान दुकान मालिक नीचे गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल में पहुंची है।मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि उसका भाई सुभाष बेल्ट का व्यापार करता था। उसने अपनी बिल्डिंग रोहित और सुखमनी को लंबे समय से किराए पर दे रखी है। उसके भाई का दोनों से किराए को लेकर विवाद चला आ रहा है।दोनों ने उसके भाई को आज किराया देने की बात कही थी। आज सुबह जैसे ही उसका भाई उनसे किराया मांगने गया तो वे भड़क गए और सुरेश के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसी दौरान उसका भाई नीचे गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.