ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जलालपुर कला गांव के लोग भड़के, बोले- टीचरों का तबादला कर दिया, बच्चों को पढ़ाएगा कौन

जींद: ग्रामीणों ने ताला जड़ा तो गेट पर ही जुट गए विद्यार्थी। हरियाणा के जींद जिले के गांव जलालपुर कला के राजकीय उच्च विद्यालय पर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह ताला लगा दिया। ग्रामीण अध्यापकों का तबादला किए जाने से नाराज हैं। ताला जड़ने के दौरान स्कूल पढ़ने आए काफी संख्या में बच्चे बाहर ही मुख्य गेट पर खड़े रहे। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर धरना भी दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों ने चेताया कि अगर अध्यापकों का तबादला रद्द नहीं किया गया तो वह स्कूल से ताला नहीं खोलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अध्यापकों का तबादला किए जाने से उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। परीक्षाएं नजदीक हैं और बच्चे पहले वाले अध्यापकों के साथ मेहनत कर रहे थे। अब नए अध्यापकों के आने से पढ़ने और उन्हें समझने में बच्चों को काफी समय लग जाएगा।इससे रिजल्ट भी प्रभावित होगा और उनके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होगी। ग्रामीणों ने मांग की कि अध्यापकों का तबादला तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक स्कूल गेट से ताला नहीं खोला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.