बड़े त्यौहारों के लिए अब 10 हजार रुपए तक एडवांस ले सकेंगे कर्मचारी, पहले केवल 8 हजार की सीमा थी
रायपुर: वित्त विभाग ने त्यौहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एक और राहत दी है। कर्मचारियों के त्यौहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी गई है। यानी बड़े त्यौहारों के लिए कर्मचारी अगर वेतन से एडवांस लेना चाहता है तो 10 हजार रुपए तक ले सकता है। अभी तक यह सीमा केवल 8 हजार रुपए तक थी।वित्त विभाग ने त्यौहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक इस मद में एडवांस रकम प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को मिलेगी। यह प्रमुख त्यौहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर ही मिलनी है। त्यौहार के लिए एडवांस रकम किसी कर्मचारी को एक कैलेंडर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी। जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता नहीं होगी। इस एडवांस रकम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। वेतन से समायोजन के लिए रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया गया है।कर्मचारी हड़ताल पर CM भूपेश की दो टूक:कहा-इतना करने के बाद भी हड़ताल कर रहे हैं तो उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.