ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, मौत, खेत में काम जा रही थी महिला

करनाल: गांव में मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण।करनाल के इंद्री के चोरपुरा गांव में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक्सीडेंट में महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसा होता देख आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और दुर्घटना की सूचना पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को काबू कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुबह साढ़े 7 बजें हुआ हादसाजानकारी के अनुसार चोरपुरा गांव की रहने वाली 36 वर्षीय महिला मुकेश रानी पत्नी ओमप्रकाश कंबोज सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत में कामएउए करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टै्रैक्टर ट्राली ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरी हुई थी। महिला को रौंदते हुए ट्रैक्टर ट्राली आगे बढ़ गई। हादसा में महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसा होने के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई और सभी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रैक्टर चालक को काबू कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को भी अपने कब्जे में ले लिया है।पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।खेत में काम करने जा रही थी महिलामृतक महिला के परिजनों नवीन कुमार ने बताया कि मुकेश रानी अपने खेत जाने के लिए घर से निकली थी और सड़क पार करने समय ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-चालक ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। वहीं ग्रामीण नरेश की माने तो क्षेत्र में खनन के कार्य में लगे वाहनों की भरमार हो रही है। अवैध रूप से खनन का धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे ना सिर्फ सड़कें खराब हो रही है बल्कि दुर्घटनाएं भी हो रही है।तीन बच्चों के सिर से उठा मां का सायाहादसे में मुकेश रानी की जान चली गई। मुकेश रानी के तीन बच्चे है, जिसके बाद इन तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। ग्रामीणों की माने तो ओमप्रकाश मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की भी मांग की है।वर्जनब्याना चौकी के IO पदम सिंह ने बताया कि चोरपुरा गांव की महिला मुकेश रानी की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को काबू कर लिया है। ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.