ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नदी नाले उफान पर….लोग जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं नदी नाले पार, सुरक्षा की नहीं है पुख्ता इंतजाम

ललितपुर।  जनपद में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां के कई नदी नाले उफान पर है हालात तो यहां तक खराब है कि भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर चुका है तो कई बांधों के गेटों को खोलकर पानी की निकासी होने से कई नदी नाले बाढ़ जैसी स्थिति में पहुंच गए हैं। नदी नाले उफान पर होने के कारण पुल पर बह रही तेज धार की उफनती नदी में से आमजनमानस आवाजाही कर रहे हैं। लापरवाही का मामला शहरी क्षेत्र के व्याना नाला और खेडर नदी का है। हाल ही में शहरी क्षेत्र में व्याना नाले का कच्चा पुल पार करते समय बाइक सवार नाले के पानी की तेज धार में सवार बहा था।
पिछली रात जखौरा क्षेत्र में पूरी रात झमाझम बारिश हुई जिसके चलते नदी एवं तालाब दोनों ही उफान पर आ गए। जखौरा खेड़ार नदी के पुल पर लगभग 7 से 8 फुट पानी बताया जा रहा है, जबकि जखौरा तालाब पर पुरानी पद्धति से बने पानी निकासी के लिए बारह दुआरी से भी पानी तेजी से बह रहा है। जिसके चलते लगातार नदी का पानी बढ़ता ही जा रहा है जिस से तालबेहट की ओर जाने वाला यातायात पूरा प्रभावित हो चुका है। लगभग सारी रात से ही नदी के पुल पर पानी है। लगातार हो रही बारिश से जिला मुख्यालय जोड़ने वाली सड़क से निकली नदी के पुल से भी पानी बह रहा है। आपको बताते चलें कि एक ही नदी कई सड़कों से निकली हुई है इसी के चलते जखोरा सिरसी मार्ग पर भी यह नदी निकली है जिस पर भी एक छोटा सा पुल बना हुआ है, इसके ऊपर से भी काफी ऊंचाई से पानी बह रहा है जिससे कि जिला मुख्यालय पर जाने के लिए यातायात प्रभावित हो चुका है। जखौरा नदी के पुल के ऊपर से पानी को देखने के लिए लोगों का हुजूम नदी किनारे लग हुआ है कई लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फियां ले रहे हैं जो कई हादसों को आमंत्रण दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.