ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न्यूजीलैंड ने आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को हराया

न्यूजीलैंड ने आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से धूल चटाकर तीन मैच की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। मेहमान टीम के जीत के हीरो कप्तान टॉम लैथम रहे जिन्होंने महत्वपूर्ण समय पर आकर 75 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली। लैथम ने चौथे विकेट के लिए डेरेल मिशेल के साथ 120 रनों की साझेदारी भी की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स के शतक के साथ शे होप और निकोलस पूरन के अर्धशतक के दम पर कीवी टीम के सामने 302 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को 47.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतीर वेस्टइंडीज की टीम को काइल मेयर्स और शे होप ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 173 रन जोड़े थे। होप 100 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं उनके आउट होने के एक गेंद पर मेयर्स भी चलते बने। मेयर्स ने 110 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 105 रनों की शतकीय पारी खेली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.