ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बरार स्क्वायर श्मशान घाट में हुआ ब्रिगेडियर लिड्डर का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखागिनी- पत्नी और बेटी भी रही मौजूद

नई  दिल्ली:  तमिलनाडु के कुन्‍नूर में खराब मौसम की ही वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले CDS बिपिन रावत समेत  सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। इन सभी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।  इससे पहले जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया, जिसके बाद यहां सुबह 11 से 12.30 बजे तक आम नागरिक रावत दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे, फिर दोपहर 2 बजे उनके पार्थिव शव को दिल्ली कैंट बराड़ चौक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

वहीं इसके साथ ही दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को अंतिम विदाई दी गई। जिसके बाद बरार स्क्वायर श्मशान घाट में ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, इससे पहले ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर की पत्नी और बेटी ने उन्हें बरार स्क्वायर में श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि एलएस लिड्डर ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के रक्षा सहायक के रूप में त्रि-सेवा सुधारों पर बड़े पैमाने पर काम किया था। दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी ब्रिगेडियर लिडर ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों में बड़े पैमाने पर काम किया और चीन के साथ भारत की सीमाओं पर एक ब्रिगेड की कमान संभाली थी।

सेना में उन्हें जल्द ही मेजर जनरल के रूप में पदोन्नत किया जाना था और एक साल से अधिक समय तक जनरल रावत की टीम में एक प्रमुख सदस्य के रूप में सेवा करने के बाद अपनी अगली पोस्टिंग की तैयारी कर रहे थे। वहीं आज जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिक शरीर दिल्ली स्थित उनके आवास 3, कामराज मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साई तेजा ने जान गंवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.