23 दिन बाद जागी पुलिस दर्ज की FIR, 10 मिनट में बेसुध करके उतरवाया 2 तोले सोना
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में एक बैंक की सफाई सेविका को दो बदमाशों ने बेसुध करके 10 मिनट में लूट लिया। वहीं पुलिस की नींद भी 23 दिन बाद खुली और पीड़ित महिला की शिकायत पर एक महिला और व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला की पहचान माया देवी निवासी गांव अय्याली कलां के रूप में हुई है।माया देवी ने बताया कि वह सेशन चौक के पास एक सरकारी बैंक में सफाई सेविका के तौर पर काम करती है। वह 4 अगस्त को बैंक के बाहर खड़ी फोन पर बात कर रही थी कि एक महिला उसके पास आई और कहने लगी कि बैंक में उन्होंने खाता खुलवाना है। उसने महिला से कहा कि 2 हजार रुपए और कागजात लेकर आए, तभी बैंक में खाता खुल जाएगा।माया के मुताबिक, इतने में एक अन्य व्यक्ति वहां आया और महिला से बहसबाजी करने लगा कि उसने खाता नहीं खुलवाना। जब उसने उस व्यक्ति से पूछा कि क्या वह महिला को जानता है या महिला उसे जानती है तो दोनों ने कहा कि वह आपस में जानकार नहीं है। इतने में वह दोनों माया को बातों में लगाकर बैंक से कुछ दूर ले गए।माया ने बताया कि बैंक से कुछ दूर ले जाकर दोनों आरोपियों ने उसके हाथ में एक रूमाल पकड़ा दिया। उस रूमाल को हाथ में लेते ही वह बेसुध हो गई और उसने खुद ही दोनों आरोपियों को अपने करीब 2 तोले के गहने उतार कर दे दिए। होश आने पर उसने थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला 23 दिन बाद दर्ज किया।महिला के मुताबिक, पुलिस के पास आरोपियों की CCTV फुटेज भी दी थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.