सीएम के.चंद्रशेखर राव को किसानों की समस्याओं से कराया अवगत, सहयोग की अपील
खुर्जा: भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के के पदाधिकारियों ने सीएम के. चंद्रशेखर राव से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और उनसे किसानों का सहयोग करने की अपील की।भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के साथ रविवार को भाबुलंदशहर के जिला अध्यक्ष सूबे सिंह डागर और मेरठ मंडल प्रभारी सोनपाल सिंह चौहान ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बुलन्दशहर से गए किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने तेलंगाना के सीएम को तमाम संगठन की तरफ से स्वागत किया।तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव के साथ भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी।सीएम ने किसानों को मदद का दिया भरोसाभाकियू चढूनी के पदाधिकारियों ने तेलंगाना के सीएम को देशभर के किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं से रुबरू कराया और उनकी मदद करने की मांग की। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने किसानों को हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया।तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मिले किसान नेता।ये लोग रहे शामिलइस दौरान भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी गुरु सेवक सिंह। पंजाब और हिमाचल के प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहे।तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मिलने पहुंचे किसान नेता।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.