इवेंट अटेंड करने पहुंची शिल्पा शेट्टी हुई ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पिछले दिनों में वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया था। जिसमें शिल्पा का पैर फ्रैक्चर हो गया है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक फोटो सामने आया है। जिसमें वो व्हील चेयर पर बैठकर एक इवेंट अटेंड करने पहुंची हैं। फोटो में आप देख सकते है कि शिल्पा शेट्टी व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं। इस दौरान शिल्पा बेहद ही स्टाइलिश ड्रेस पहने हुए नजर आईं। जहां कुछ लोग अभिनेत्री के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस की व्हील चेयर पर ‘कर्मा’ लिखा हुआ है जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा। एक यूजर ने लिखा, ‘टूटी टांग के साथ भी इन्हें पब्लिसिटी चाहिए’। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ,’ये कर्मा का फल है’।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.