मोबाइल चोरी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा; लिफ्ट मांगी और चुरा लिया था
चंडीगढ़: पुलिस हिरासत में पंजाब पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल लवप्रीत सिंह।लिफ्ट मांग कर मोबाइल चुराने वाले पंजाब पुलिस के बर्खास्त कांस्टेबल लवप्रीत सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस उससे चोरी का मोबाइल बरामद कर चुकी है। हालांकि फिर भी पुलिस उसके रिमांड की मांग कर सकती है। इससे पहले भी लवप्रीत पर स्नैचिंग और चोरी के 2 मामले दर्ज बताए गए हैं। लवप्रीत को बीत सोमवार को सेक्टर 31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।आरोपी लवप्रीत गुरदासपुर के गांव माड़ी पणावन का रहने वाला है। बीते 28 अगस्त को पुलिस ने यह केस दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर 38(वेस्ट) का राकेश कुमार था। शिकायतकर्ता मोहाली के सेक्टर 82 में प्राइवेट जॉब करता था। 28 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे वह मोटरसाइकिल पर सेक्टर 22 से अपने मोहाली ऑफिस जा रहा था। जब वह सेक्टर 31/32 के लाइट पॉइंट के पास पहुंचा तो आरोपी लिफ्ट लेने के बहाने उसके पीछे बैठ गया।आरोपी को उसने सेक्टर 48/49 लाइट पॉइंट के पास ड्रॉप किया। जब शिकायतकर्ता अपने ऑफिस पहुंचा तो पाया कि उनके पिट्ठू बैग में पड़ा मोबाइल फोन गायब था। जिसके चलते उसने लिफ्ट मांगने वाले व्यक्ति पर शक जता कर पुलिस को शिकायत दी थी।थाना पुलिस ने केस दर्ज कर स्पेशल टीम गठित की और स्मार्ट कैमरे चैक करवाए। खूफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने लवप्रीत सिंह को पकड़ लिया। वहीं उसके कब्जे से चुराया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया था। पुलिस को पता लगा कि लवप्रीत हैबिचुअल ऑफेंडर है। उसके खिलाफ स्नैचिंग और चोरी के दो केस दर्ज हैं। वह पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर था और बर्खास्त किया जा चुका है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.