ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

9 लोगों को आई चोटें; पति-पत्नी के बीच विवाद; बच्चे की होनी थी काउंसिलिंग

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी शहर में बुधवार को कोर्ट कॉम्पलेक्स के पीछे बने ADR सेंटर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में उनके बेटे की काउंसिलिंग होनी थी। इसके लिए दोनों पक्ष आए थे, लेकिन भिड़ंत हो गई, जिसमें 9 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के सेक्टर-1 निवासी रविकांत की शादी कुछ साल पहले शहर की शिव कॉलोनी निवासी मिनाक्षी के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद होने पर मिनाक्षी ने अपने पति व सुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। दोनों का एक बेटा है, जिसे रविकांत ने अपने पास रखा हुआ था। इस मामले में आरोपी रविकांत ने अग्रिम जमानत ली हुई थी।कोर्ट के आदेश पर बेटे तनुष की बुधवार को मेडिटेशन सेंटर में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्ष मेडिटेशन सेंटर पहुंचे। काउंसिलिंग में कोई नतीजा नहीं निकला। रविकांत का आरोप है कि मिनाक्षी के साथ 20-25 लोग आए हुए थे, जिन्होंने उनके बच्चे को छीनने की कोशिश की और उनके पिता नरेन्द्र कुमार शर्मा, ताऊ देवेन्द्र के अलावा उसके साथ जमकर मारपीट की।वहीं दूसरी तरफ मिनाक्षी ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे तनुष से मिलने के लिए गुहार लगा रही थी। जब वह गाड़ी के पास जाने लगी तो पहले उसके ससुर नरेन्द्र ने उसे लात मारी और फिर उनके साथ आए 8-10 लोगों ने उसके पति छग्गन बिहारी, मां मितलेश, भाई हेमंत, मनोज, राजेश व अन्य पर हमला बोल दिया, जिनमें उनके काफी चोटें आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.