MP गुरजीत औजला ने SGPC पर उठाए सवाल, बोले- पहले जानें ईसाई धर्म की तरफ क्यों झुक रहे लोग
अमृतसर: सांसद गुरजीत औजला।पंजाब के तरनतारन में चर्च के अंदर हुई तोड़फोड़ मामले में सांसद गुरजीत औजला ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि SGPC ने अकाली दल व बादल परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए धर्म को ही दरकिनार कर दिया। जांच होनी चाहिए कि आखिर क्यों सिख धर्म से जुड़े लोग ईसाई धर्म की तरफ झुक रहे हैं।सांसद औजला ने तरनतारन में हुई घटना और उससे तीन दिन पहले जंडियालागुरु के डडुआना गांव में ईसाई व निहंग सिखों के बीच हुई झड़प की निंदा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब के अंदर सबसे अधिक गुरुद्वारे हैं, जिनमें से अधिकतर एयर-कंडीशंड हैं, लेकिन उनमें कहीं भी SGPC प्रचार की तरफ ध्यान नहीं दे रही। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने डडुआना गांव में हुए घटनाक्रम में अपनी प्रतिक्रिया दे दी, लेकिन इस समय सिख धर्म और SGPC को सोचना चाहिए कि आखिर लोग ईसाई धर्म की तरफ झुक क्यों रहे हैं।अकाली दल व बादल परिवार को पहुंचाया फायदासांसद औजला ने कहा कि SGPC को जो पैसा मानवता की सेवा व धर्म प्रचार पर खर्च करना चाहिए था, वह पैसा अकाली दल व बादल परिवार को फायदा पहुंचाने में खर्च किया गया। अकाली दल की रैलियों में लंगर तक SGPC की तरफ से भेजा गया। वहीं दूसरी तरफ ईसाई धर्म की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं के चलते गांवों के गरीब परिवार उस तरफ झुक रहे हैं।केंद्र चाहता है धर्मों के बीच फूट डालनासांसद औजला ने केंद्र पर भी सवाल उठाया है और कहा कि केंद्र सरकार धर्म की राजनीति करती है। यह उनका तरीका है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के गांव डडुआना मामले पर दिए बयान पर भी सवाल खड़ा किया। उनका कहना था कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बयान जारी करते हुए अच्छी सोच बांटनी चाहिए थी। इससे पहले हथियारों वाला बयान भी विवाद में रहा। इस समय युवाओं में गुरबानी का संचार करना चाहिए और लोगों को गुरबानी के साथ जोड़ने की जरूरत है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.