खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुसे, पुलिस कर रही तलाश
बेल्थरा रोड: चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामानबलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में चोरों ने बीती रात एक घर की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। घर में रखा बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पार दिए। सुबह बड़ी बहू जगी तो सामान बिखरा देखकर शोर मनाया। इसके बाद चोरी की वारदात का पता चला। चोरों ने दो दिन में लगातार एक ही स्टाइल से चोरी की। इससे एक दिन पहले भी एक घर की खिड़की काटकर घर में चोरी की थी।इसी खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे चोरघटना थाना क्षेत्र के बिड़हरा गांव की हैं। यहां परमानंद सिंह के घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर घर में घुस गए। परमानंद व उनकी पत्नी कदमी घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इस दौरान घर में उनकी बड़ी बहू सुनैना देवी अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। छोटी बहू रानी अपने मायके गई हुई थी।घटना के बाद परेशान घर के लोग, व जमा भीड़बीती रात चोर घर के बाहर खेत की तरफ खुलने वाली खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। उसमें रखा आलमारी व बक्सा का ताला तोड़कर दिया। उसमें रखी छोटी बहू की आठ सोने की अंगूठी, एक हार, एक चेन, मांग टीका, चांदी का कमरबंद व दो चांदी का पायल मूल्य लगभग चार लाख मूल्य के गहने चुरा ले गए।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाईबड़ी बहू सुनैना ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह चार बजे बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजने के लिए उठी। इसी समय देवरानी के कमरे में कपड़ा आदि सामान बिखरा देखा तो वह बाहर सो रहे अपने सास-ससुर को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर छोटी बहू भी अपने मायके से घर लौट आई। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर वालों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.