ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर गणपति पूजन में शामिल हुए

नई दिल्ली    गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर गणपति पूजन में शामिल हुए। उन्होंने आरती भी की। इस दौरान पीएम मोदी हल्के पीले रंग का कुर्ता पहने और कंधे पर शॉल डाले दिखे। इस पूजन में अभिषेक मनु सिंघवी, स्वप्न दास गुप्ता भी मौजूद रहे। इस आयोजन का वीडियो PMO ने यूट्यूब पर शेयर किया है।इससे पहले पीएम मोदी ने दिन में देशवासियों को गणेश चतुर्थी के मौके पर बधाई दी थी। पीएम ने गणपति पूजन की तस्वीर के साथ संस्कृत में श्लोक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा- ‘गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान गणेश का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे।’

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘गणेश चतुर्थी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार हो।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.