चाकू से महिला की हत्या करने की कोशिश
मेरठ के रक्षापुरम स्थित एमडीए वीसी आवास के पास शनिवार को एक महिला की सिरफिरे युवक ने चाकू से गर्दन काटकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता डिफेंस कालोनी में होम केयर का काम करती है। आरोपित कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। महिला उपचाराधीन है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है। युवक को भी तलाशा जा रहा है।ईशापुरम कालोनी निवासी मोहसिना उर्फ निशा डिफेंस कालोनी में केयर टेकर का काम करती है। मोहसिना की शादी किला-परीक्षितगढ निवासी बादशाह से हुई थी। मोहसिना को दो बच्चे हैं।पुलिस के अनुसार, बादशाह की मौत के बाद महिला सचिन नाम के युवक के साथ लिव इन में रहती है। मोहसिना का दावा है कि सचिन उसका पति है। मोहसिना ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे डिफेंस कालोनी में काम खत्म कर रक्षापुरम के पीछे वाले गेट से वापस लौट रही थी।उसी दौरान एक अन्य युवक आशीष पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। आशीष ने पीछे से आकर गर्दन पर जानलेवा वार किया। मोहसिना ने शोर मचाया। जिसके बाद आरोपित युवक फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था में मोहसिना को अपसनोवा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.