दो दिन पहले हुआ था अपहरण, पत्नी बोली- अवैध रंगदारी में की गई हत्या
मैनपुरी: मैनपुरी में घर से लापता हुए युवक का शव सड़क के किनारे पत्थरों से कुचला हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि युवक का अपरहण किया गया था। उससे रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस भी दर्ज मुकदमे को बदल दी है। अब हत्या और रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला बेला थाना क्षेत्र के खेरिया गांव से जुड़ा था। जहां के निवासी मनोज कुमार बृहस्पतिवार शाम अपने घर के बाहर से अचानक गायब हो गए थे। परिजन उनकी तलाश लगातार कर रहे थे। मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ अपरहण, अवैध रंगदारी को लेकर बेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।गोली लगा मिला युवक का शवपरिजन और पुलिस मनोज की तलाश में जुटे हुए थे। तभी बेवर थाना क्षेत्र के चौराहे पर मनोज का सिर कुचला हुआ शव बरामद हुआ। संभवत है मनोज के सिर में गोली भी मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव के आसपास एरिया का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई है।डॉग स्कॉड टीम भी हत्या के मामले की जांच कर रही है।एक लाख के लेनदेन में हत्यामृतक की पत्नी पूजा ने आरोप लगाते हुए बताया उसके पति मनोज ने एक वर्ष पूर्व बझेरा गांव के निवासी मंगल सिंह से एक लाख उधार लिया था। कुछ दिन बाद मोनू उर्फ शिवेंद्र सिंह दबाव बनाकर एक लाख रुपये का ग्यारह लाख रुपये मांग रहे थे। ग्यारह लाख रुपए ना देने पर खेत का जबरिया बैनामा करने की धमकी दे रहे थे।पत्नी पूजा के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर मोनू अपने साथियों के साथ उसके पति से बातचीत करने के लिए घर आया था। जिसको लेकर कुछ गर्मा-गर्मी भी हुई थी। शाम के समय कॉल आई पति बातचीत करते हुए घर से बाहर निकल गए। उसके बाद ही वह लापता हो गए। आस-पड़ोस काफी खोजने के बाद पुलिस को सूचना दी थी।सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव।अपरहण अवैध रंगदारी में दर्ज हुआ मुकदमामनोज की पत्नी पूजा ने उसके गायब हो जाने के बाद मोनू उर्फ शिरेंद्र निवासी नगला बजे, अतुल कुमार, विष्णु सिंह, सुदीप कुमार निवासी खिरिया के खिलाफ बेवर थाने में तहरीर थी। जिसमें अवैध रंगदारी, अपहरण आदि की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसके कुछ समय बाद ही खिरिया गांव के पास से गुजरने वाले हाईवे के पास खेत में सिर कुचला शव मिल गया।सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी जांच में जुटी रही। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ चंद्रकेश सिंह ने आसपास के लोगों से जानकारी कर मृतक की पत्नी से मौके पर बयान दर्ज किए। साथ ही दोनों टीमें मौके से साक्ष्य एकत्र कर अपने साथ जांच के लिए ले गयी।एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृतमामले पर सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया मृतक की पत्नी की तहरीर पर अपहरण, रंगदारी मांगने, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। ऐसे में अब युवक का शव बरामद हो गया है। अब मामला हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.